21 दिन की फरलो पर एक बार फिर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम सिंह
डेरा मुखी को फिर मिली जेल से राहत
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर फरलो पर जेल से बाहर आए हैं। उन्हें 21 दिन की फरलो मिली है, जिसके तहत वे सुनारिया जेल से रिहा हुए हैं।
सीधे सिरसा के लिए हुए रवाना
गुरमीत राम रहीम सिंह आज सुबह ही जेल से बाहर निकले और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिरसा के लिए रवाना हुए। हरियाणा पुलिस की निगरानी में उन्हें जेल से आश्रम तक ले जाया जा रहा है।
बेगू रोड स्थित आश्रम में करेंगे प्रवास
सूत्रों के अनुसार, गुरमीत राम रहीम सिंह जल्द ही सिरसा में बेगू रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचेंगे। फरलो की अवधि के दौरान वे यहीं पर रहेंगे।