पंजाब सीएम भगवंत मान का हरियाणा को झटका,भाखड़ा नहर का पानी रोका
चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने हरियाणा को बड़ा झटका दिया है। गर्मी के मौसम में हरियाणा के 5 जिलों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। भाखड़ा नहर से मिलने वाले 9000 क्यूसिक पानी को घटाकर पंजाब ने 4000 क्यूसेक कर दिया है। गर्मी के मौसम में पंजाब के फैसले से हरियाणा के लोगों को पीने के पानी की भारी दिक्कत उठानी पड़ सकती है।
पंजाब सरकार के इस फैसले से हरियाणा के पांच ज़िलों को परेशानी होने की संभावना हैं। रोहतक हिसार सिरसा महेंद्रगढ़ व फतेहाबाद के अलावा दूसरे कई ज़िलों में भी पानी की किल्लत हो सकती है। लोगों को पीने के पानी व किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कीमत हो सकती है।